Skip to Content

IMPORTANT QUESTIONS 

CLASS 12TH PHYSICS 

Discover more Contact us

अपने दोस्तों को Share करें...👇🏻

महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions in Hindi)

MXT Study Hub पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions) उपलब्ध कराए जाते हैं। ये प्रश्न NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित हैं और बोर्ड परीक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

हमारे Important Questions छात्रों को परीक्षा से पहले त्वरित दोहराव (Quick Revision) में बहुत मदद करते हैं।

🎯Important Questions क्यों पढ़ें?

✔️ बोर्ड परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

✔️ Chapter-wise और Topic-wise प्रश्न

✔️ Short Answer, Long Answer और Numerical Questions

✔️ Exam-oriented और आसान भाषा में

✔️ Revision के लिए सबसे उपयोगी सामग्री

🎯ये Important Questions किसके लिए उपयोगी हैं?

  • CBSE एवं State Board के छात्र
  • Board Exam की तैयारी करने वाले विद्यार्थी
  • Class Test और Unit Test की तैयारी
  • परीक्षा से पहले Last-minute Revision के लिए

📥 Important Questions कैसे पढ़ें?

1️⃣ अपनी कक्षा चुनें

2️⃣ विषय (Subject) चुनें

3️⃣ अध्याय (Chapter) पर क्लिक करें

4️⃣ Important Questions ऑनलाइन पढ़ें या PDF डाउनलोड करें

📥 Important Questions

  • अध्याय 1 वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र   VIEW      
  • अध्याय 2 स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता   VIEW  
  • अध्याय3  विधुत धारा  VIEW  
  • अध्याय 4 गतिमान आवेश और चुंबकत्व  VIEW  
  • अध्याय 5 चुंबकत्व एवं द्रव्य  VIEW  
  • अध्याय 6 वैद्युत–चुंबकीय प्रेरण  VIEW  
  • अध्याय 7 प्रत्यावर्ती धारा  VIEW  
  • अध्याय 8 वैद्युत–चुंबकीय तरंगें  VIEW  
  • अध्याय 9 किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र  VIEW  
  • अध्याय 10 तरंग‑प्रकाशिकी   VIEW  
  • अध्याय 11 विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति  VIEW  
  • अध्याय 12 परमाणु  VIEW  
  • अध्याय 13 नाभिक  VIEW  
  • अध्याय 14 अर्धचालक – पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ  VIEW  

अध्याय 1 वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र   TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

  1. विद्युत आवेश क्या है? इसके दो प्रकार बताइए। (2)
  2. विद्युत क्षेत्र रेखाएँ क्या हैं? दो गुण लिखिए। (2)
  3. विद्युत फ्लक्स की परिभाषा दीजिए। (2)
  4. विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण क्या है? इसका सूत्र लिखिए। (2)
  5. 
    कूलॉम का नियम (Coulomb’s Law) लिखिए और इसका SI मात्रक बताइए। (2)
  6. 
    अधिशेष आवेश चालक की बाहरी सतह पर ही क्यों होता है? (2)
  7. 
    विद्युत द्विध्रुव (Electric Dipole) क्या है? (2)
  8. 
    विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण (Dipole Moment) क्या होता है? (2)
  9. आवेश का क्वांटमीकरण क्या है ? किसी वस्तु पर 0.8×𝟏𝟎-19 C आवेश हो सकता है? कारण स्पष्ट कीजिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1. बिंदु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र का व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए। (3)
  2. एकसमान विद्युत क्षेत्र में रखे विद्युत द्विध्रुव पर लगने वाले बल-आघूर्ण का सूत्र प्राप्त कीजिए। (3)
  3. विद्युत क्षेत्र रेखाओं की 5 विशेषताएँ बताइए और उनका चित्र बनाइए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. 
    कूलॉम के नियम का व्युत्पन कीजिए और इसके प्रमेय की व्याख्या कीजिए।
    
  2. 
    बिंदु आवेश द्वारा उत्पन्न विद्युत क्षेत्र का वेक्टर रूप सिद्ध कीजिए। 
  3. 
    द्विध्रुव के कारण किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र का व्यंजक निकालिए (2*4 )
    (i) अक्षीय रेखा पर
    (ii) विषुवतीय रेखा पर
  4. 
    गॉस प्रमेय (Gauss’s Theorem) को समझाइए और उसका अनुप्रयोग बताइए।
    
  5. 
    गॉस प्रमेय से असीम लंबाई के आवेशित तार का विद्युत क्षेत्र सिद्ध कीजिए।
    
  6. 
    खोखले गोलाकार चालक गोले के अंदर विद्युत क्षेत्र शून्य क्यों होता है?
  7. गाउस का नियम क्या है? इससे कूलॉम का व्युत्क्रम वर्ग का नियम ज्ञात कीजिए। 

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions) 

  1. दो समान आवेश +2×10⁻7 C को 0.5 m की दूरी पर रखने पर उनके बीच बल ज्ञात कीजिए।
    
  2. 
    यदि किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र 200 N/C है, तो 2 μC के आवेश पर लगने वाला बल ज्ञात कीजिए।
    
  3. 
    10⁻⁸ C और –10⁻⁸ C के द्विध्रुव को 1 cm दूरी पर रखा गया है। द्विध्रुव आघूर्ण ज्ञात कीजिए।
    
  4. 
    गॉस प्रमेय का उपयोग करते हुए 5 μC के बिंदु आवेश के चारों ओर 10 cm त्रिज्या के गोले से होकर जाने वाले फ्लक्स की गणना कीजिए।
  5. दो बिंदु आवेश qA=3C तथा qB=−3C निर्वात में एक-दूसरे से 20 cm की दूरी पर स्थित हैं। दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा AB के मध्य बिंदु O पर विद्युत क्षेत्र कितना है? 

वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक )

I. दो बिंदु आवेशों के बीच बल निर्भर करता है –

a) केवल आवेश पर b) केवल दूरी पर c) आवेश एवं दूरी दोनों पर d) माध्यम पर नहीं

II. विद्युत क्षेत्र तीव्रता का SI मात्रक है –

a) N b) N/C c) J/C d) C/N

III. ऋणात्मक आवेश वाहक है –

a) प्रोटॉन b) न्यूट्रॉन c) इलेक्ट्रॉन d) आयन

IV. समरूप विद्युत क्षेत्र का उदाहरण है –

a) बिंदु आवेश b) विद्युत द्विध्रुव c) समानांतर प्लेट संधारित्र d) गोलाकार आवेश

V. यदि दूरी दोगुनी कर दी जाए तो बल –

a) दोगुना b) आधा c) चार गुना d) एक-चौथाई

VI. दो वैद्युत बल रेखाएँ एक-दूसरे को कभी क्यों नहीं काटतीं?

VII. कार के अंदर बैठा व्यक्ति बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित क्यों रहता है?


अध्याय 2 स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता  TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

  1. समविभव पृष्ठ (Equipotential Surface) किसे कहते हैं? इसकी कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
  2. विद्युत विभव (Electric Potential) का SI मात्रक और विमीय सूत्र लिखिए। (2)
  3. धारिता से आप क्या समझते हैं? SI मात्रक और विमीय सूत्र लिखिए। (2)
  4. ध्रुवीय और अध्रुवीय परावैद्युत को उदाहरण सहित समझाइए।
  5. परावैद्युत (Dielectric) पदार्थ क्या होते हैं? एक उदाहरण दीजिए।
  6. यदि एक संधारित्र की प्लेटों के बीच की दूरी कम कर दी जाए, तो उसकी धारिता पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1. संधारित्रों के श्रेणीक्रम (Series) और समांतर क्रम (Parallel) संयोजन के लिए तुल्य धारिता का सूत्र सिद्ध कीजिए।
  2. किसी आवेशित संधारित्र में संचित ऊर्जा के लिए सूत्र स्थापित कीजिए।
  3. समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता कैसे बढ़ाई जा सकती है? किन्हीं दो तरीकों का वर्णन करें।
  4. विद्युत क्षेत्र एवं विद्युत विभव में संबंध स्थापित कीजिए।
  5. समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच K परावैद्युतांक की पट्टी रखने पर उसकी धारिता पर पड़ने वाले प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. विद्युत द्विध्रुव के कारण उसकी अक्षीय स्थिति (Axial position) पर स्थित किसी बिंदु पर विद्युत विभव व्युत्पन्न कीजिए। 
  2. किसी बिंदु आवेश Q से r दूरी पर स्थित बिंदु पर विद्युत विभव का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
  3. समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता का व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए। प्रभावित करने वाले कारक लिखिए।
  4. यदि संधारित्र की प्लेटों के बीच t मोटाई की परावैद्युत पट्टी रख दी जाए, तो नई धारिता का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
  5. दो बिंदु आवेशों के निकाय की स्थिरवैद्युत स्थितिज ऊर्जा के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए। 

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions) 

  1. 900 pF किसे समझिए? यदि 100 V बैटरी से आवेशित किया जाता है। संधारित्र में संचित ऊर्जा ज्ञात कीजिए। (3)
  2. एक 12pF का संधारित्र 50 V की बैटरी से जुड़ा है। संधारित्र में कितनी स्थिरवैद्युत ऊर्जा संचित होगी?
  3. एक समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों का क्षेत्रफल 6×10^-3 m^2  है तथा उनके बीच की दूरी 3 mm है।
    (a) संधारित्र की धारिता ज्ञात कीजिए।
    (b) यदि प्लेटों के बीच 3 mm मोटी अभ्रक (Mica) की शीट (K=6) रख दी जाए, तो नई धारिता क्या होगी?
    
    
  4. 5×10−8 C तथा −3×10−8 C के दो आवेश 16 cm की दूरी पर स्थित हैं। इन्हें मिलाने वाली रेखा के किस बिंदु पर विद्युत विभव शून्य होगा? (3)
  5. एक समबाहु त्रिभुज जिसकी भुजा 10 cm है, इसके तीनों कोनों पर q, 2q और -4q आवेश रखे हैं (जहाँ q = 1C) निकाय की कुल वैद्युत स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
    

वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक 

  1.  समविभव सतहें कभी एक-दूसरे को क्यों नहीं काटती?
  2. a) क्षेत्र शून्य हो जाता है  b) विभव एक से अधिक हो जाएगा c) दो दिशाएँ संभव नहीं d) कार्य शून्य हो जाएगा
  3.  संधारित्र का कार्य है –
  4. a) धारा बढ़ाना b) आवेश संचित करना c) विभव कम करना d) प्रतिरोध बढ़ाना
  5.  समविभव सतहों के बीच दूरी अधिक होने पर विद्युत क्षेत्र होगा –
  6. a) अधिक b) कम c) शून्य d) अनंत
  7.  विद्युत विभव को परिभाषित किया जाता है –
  8. a) प्रति इकाई आवेश पर बल b) प्रति इकाई आवेश पर कार्य c) प्रति इकाई दूरी पर कार्य d) कुल कार्य
  9. संधारित्र में संचित ऊर्जा का सूत्र क्या है ?
  10. 1 eV को जूल में बदलिए।
  11. संधारित्र में संचित ऊर्जा घनत्व का सूत्र लिखिए ।
  12. पृथ्वी का वैद्युत विभव कितना माना जाता है?
  13. विभव एक सदिश राशि है या अदिश? इसका SI मात्रक लिखिए।
  14. यदि किसी संधारित्र की प्लेटों के बीच की दूरी कम कर दी जाए, तो उसकी धारिता पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
अध्याय 03  विधुत धारा  TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

  1. किर्चॉफ का द्वितीय नियम लिखिए, बताइए कि यह किस ऊर्जा संरक्षण पर आधारित है। (2)
  2. जूल का ऊष्मा नियम लिखकर समझाइए। (2)
  3. अपवाह वेग (Drift Velocity) किसे कहते हैं?
  4. ओमीय और अन-ओमीय प्रतिरोधों में क्या अंतर है? उदाहरण सहित समझाइए।
  5.  गतिशीलता (Mobility) को परिभाषित कीजिए।
  6. ओम का नियम किन भौतिक परिस्थितियों में लागू होता है?

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1. ओम के नियम क्या है? इसका निगमन मुक्त इलेक्ट्रॉन मॉडल के आधार पर कीजिए।
  2. किसी चालक, अर्धचालकों (Semiconductors) का ताप बढ़ाने पर उसके प्रतिरोध (Resistance) पर क्या प्रभाव पड़ता है?
  3. धारा घनत्व (J) और विद्युत क्षेत्र (E) के बीच संबंध लिखिए।
  4. धारा और अपवहन वेग में संबंध: सिद्ध कीजिए कि I = nAeVd
  5. सेल के आंतरिक प्रतिरोध (Internal Resistance) से क्या तात्पर्य है? प्रभावित करने वाले कारक लिखिए ?
  6. विद्युत शक्ति और विद्युत ऊर्जा को परिभाषित कीजिए। इनके बीच संबंध स्थापित कीजिए।
  7.  मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग (vd) तथा विद्युत धारा (I) में संबंध स्थापित कीजिए।
  8. प्रतिरोध के ताप गुणांक (α) को परिभाषित कीजिए। इसका मात्रक क्या है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. सेल के विद्युत वाहक बल (ε), विभवांतर (V) तथा आंतरिक प्रतिरोध (r) के बीच संबंध स्थापित कीजिए। 
  2. अपवाह वेग (Drift Velocity) किसे कहते हैं? मुक्त इलेक्ट्रॉन मॉडल के आधार पर व्युत्पत्ति कीजिए।
  3. दर्शाइए कि सेल से धारा लेते समय V=E−Ir होता है।
  4. व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धांत क्या है? किर्चॉफ के नियमों का उपयोग करके सेतु के संतुलन की स्थिति P/Q=R/SP/Q = R/SP/Q=R/S सिद्ध कीजिए।

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions)

  1. 220 V पर कार्य करने वाला 100 W का बल्ब कितनी धारा खींचता है? तथा उसका प्रतिरोध ज्ञात कीजिए। 
  2. किसी कार की संचायक बैटरी का विद्युत वाहक बल 12 V है। यदि बैटरी का आंतरिक प्रतिरोध 0.4 Ω हो, तो बैटरी से ली जाने वाली अधिकतम धारा का मान क्या होगा? 
  3. 10 ओम के प्रतिरोध वाले तार को खींचकर उसकी लम्बाई दोगुनी कर दी जाए, तो नया प्रतिरोध क्या होगा?
  4. यदि किसी तार को खींचकर उसकी लंबाई दोगुनी कर दी जाए, तो उसके प्रतिरोध पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
  5. 27°C तापमान पर किसी तार का प्रतिरोध 100 Ω है। यदि उस तार का ताप गुणांक
    α = 1.70 × 10⁻⁴ प्रति °C हो, तो किस तापमान पर उसका प्रतिरोध 117 Ω हो जाएगा?
  6. 2 Ω, 4 Ω और 5 Ω के तीन प्रतिरोध समानांतर (parallel) संयोजन से जुड़े हैं। इस संयोजन का तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए। यदि संयोजन को 20 V की बैटरी से जोड़ दिया जाए, तो प्रत्येक प्रतिरोध में प्रवाहित धारा ज्ञात कीजिए। 

वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक ) 

  1. 1 यूनिट विद्युत ऊर्जा =
  2. a) 1 जूल  b) 100 जूल  c) 1 kWh  d) 1 वाट
  3.  समानांतर (Parallel) संयोजन में विभवांतर होता है –
  4. a) अलग-अलग  b) शून्य  c) समान  d) अधिक
  5.  V-I ग्राफ की ढाल क्या दर्शाती है?
  6. a) धारा  b) विभव  c) प्रतिरोध  d) शक्ति
  7.  किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है –
  8. a) लंबाई पर  b) अनुप्रस्थ क्षेत्रफल पर  c) पदार्थ पर  d) उपरोक्त सभी पर
  9. विद्युत शक्ति का SI मात्रक है –
  10. a) जूल  b) वाट  c) कैलोरी  d) वोल्ट
  11. धारा घनत्व (Current Density) का SI मात्रक और विमीय सूत्र लिखिए।
  12. किरचॉफ का प्रथम नियम (संधि नियम) किस संरक्षण सिद्धांत पर आधारित है?
  13. विभवमापी (Potentiometer) की सुग्राहिता कैसे बढ़ाई जा सकती है?
  14. 'किलोवाट-घण्टा' (kWh) किस भौतिक राशि का मात्रक है?
  15. सेलों के श्रेणीक्रम संयोजन के लिए कुल धारा का सूत्र लिखिए।

अध्याय 4 गतिमान आवेश और चुंबकत्व  TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)


  1. शंट क्या है? इसका उपयोग धारामापी में क्यों किया जाता है? 
  2. फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम क्या दर्शाता है? 
  3. दक्षिणावर्त्ती कार्क का नियम लिखिए ? 
  4. लॉरेंज बल क्या है? लॉरेंट्ज़ बल (Lorentz Force) का गणितीय सूत्र लिखिए।  
  5. चुंबकीय क्षेत्र का मात्रक (B)का SI मात्रक (टेस्ला) और विमा लिखिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1.  बायो–सावर्ट नियम का कथन और गणितीय सूत्र लिखिए। 
  2. एम्पियर का परिपथीय नियम (Ampere’s Circuital Law) लिखिए। 
  3. चल कुण्डल धारामापी का सिद्धांत और संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए। 
  4. शंट क्या है? इसके उपयोग और लाभ लिखिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. दो सीधे समांतर धारावाही चालकों के बीच प्रति एकांक लंबाई पर लगने वाले बल के लिए
    व्यंजक  प्राप्त कीजिए और आकर्षण और प्रतिकर्षण की स्थिति स्पष्ट कीजिए।
  2. एक लंबी धारावाही परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र के लिए सूत्र B =  स्थापित कीजिए।
  3. चल कुण्डली धारामापी (Moving Coil Galvanometer) की संरचना, सिद्धांत और कार्यविधि का सचित्र वर्णन कीजिए। धारा सुग्राहिता (Current Sensitivity) को कैसे बढ़ाया जा सकता है?
  4. बायो-सावर्ट नियम का उपयोग करके एक धारावाही वृत्ताकार कुण्डली के अक्ष पर स्थित किसी बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
  5. एम्पियर के परिपथीय नियम की सहायता से एक लंबी सीधी परिनालिका (Solenoid) के भीतर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र का सूत्र B=μ0ni व्युत्पन्न कीजिए।
  6. एम्पियर के परिपथीय नियम की सहायता से एक वृत्ताकार लूप के अक्ष पर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
  7. दो लंबे सीधे समांतर तारों के बीच लगने वाले बल के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए


संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions)

  1. 10cm त्रिज्या की 100 कसकर लपेटे गए फेरों की कोई कुंडली 1 A धारा प्रवाहित कर रही है। कुंडली के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण क्या है? 
  2. 10 सेमी लंबी एक तार में 5 एम्पियर की धारा प्रवाहित हो रही है। इस तार को 2 टेस्ला के चुंबकीय क्षेत्र में 30° के कोण पर रखा गया है। तार पर लगने वाले बल का मान ज्ञात कीजिए (F=BIlsin⁡θ) 
  3. एक इलेक्ट्रॉन 10⁷ मीटर प्रति सेकंड के वेग से 0.5 टेस्ला के चुंबकीय क्षेत्र में, क्षेत्र के लंबवत प्रवेश करता है। इलेक्ट्रॉन द्वारा बनाए गए वृत्ताकार पथ की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
  4. गैल्वेनोमीटर का एमीटर में रूपांतरण एक गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध 12 Ω है तथा वह 4 mA धारा पर पूर्ण विक्षेप देता है। इस गैल्वेनोमीटर को 0–18 A परास के एमीटर में बदलने के लिए आवश्यक शंट प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक )
  1. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ होती हैं –
  2.      a) खुली  b) सीधी  c) बंद  d) समानांतर
  3. आवेश जब चुंबकीय क्षेत्र में प्रवेश करता है और उसका वेग क्षेत्र के समानांतर हो, तो बल होगा
  4.    a) अधिकतम  b) न्यूनतम  c) शून्य  d) अनंत
  5.  फ्लेमिंग का बायाँ हाथ नियम किससे संबंधित है?
  6.   a) जनरेटर  b) मोटर  c) ट्रांसफार्मर  d) संधारित्र
  7.  लंबे सीधे चालक के कारण चुंबकीय क्षेत्र निर्भर करता है –
  8.  a) धारा पर  b) दूरी पर  c) माध्यम पर  d) उपरोक्त सभी पर
  9. एक आदर्श अमीटर (Ammeter) का प्रतिरोध कितना होना चाहिए?
  10. गैल्वेनोमीटर को एमीटर में बदलने के लिए शंट को किस क्रम में जोड़ा जाता है?
  11. यदि कोई आवेशित कण चुंबकीय क्षेत्र के समांतर प्रवेश करता है, तो उसका पथ कैसा होगा? (उत्तर: सरल रेखीय)।

अध्याय 5 चुंबकत्व एवं द्रव्य  TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

  1. प्रतिचुंबकीय और अनु-चुंबकीय पदार्थों में दो मुख्य अंतर लिखिए। 
  2. ध्रुव प्रबलता (Pole Strength) क्या है? इसका मात्रक क्या होता है? 
  3. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ क्या हैं? दो गुण लिखिए। 
  4. चुंबकीय प्रवृत्ति  परिभाषित कीजिए। इसका मात्रक क्या है? (उत्तर: यह मात्रकहीन है)।
  5. चुंबकीय याम्योत्तर (Magnetic Meridian) की परिभाषा लिखिए।
  6. चुंबकीय फ्लक्स क्या है  इसका SI मात्रक (वेबर) और विमा लिखिए।
  7. क्यूरी ताप (Curie Temperature) क्या है ? (or) वह ताप जिस पर लौह-चुंबकीय पदार्थ, अनुचुंबकीय बन जाता है, उसे क्या कहते हैं?
  8. चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण (M)क्या है ? एक धारा लूप के लिए चुंबकीय आघूर्ण का सूत्र लिखिए। (M = NIA)

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1. चुंबकत्व के लिए गाउस का नियम क्या है? व्युत्पन्न कीजिए।
  2. नरम लोहे और फौलाद (Steel) में अंतर बताइए।
  3. धारणशीलता (Retentivity) तथा निग्राहिता (Coercivity) को समझाइए। 
  4. प्रतिचुंबकीय, अनु-चुंबकीय और लौह-चुंबकीय पदार्थों की तुलना कीजिए। 
  5. भू-चुंबकत्व (Terrestrial Magnetism) क्या है ? पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के विभिन्न अवयवों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
  6. चुंबकीय बल रेखाएँ क्या है ? चुंबकीय बल रेखाओं के किन्हीं तीन मुख्य गुणों को लिखिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. एक समान चुंबकीय क्षेत्र में रखे चुंबकीय द्विध्रुव (दंड चुंबक) को घुमाने में किये गये कार्य का व्यंजक प्राप्त कीजिए। 
  2. एक छोटे दंड चुंबक के कारण उसकी अक्षीय स्थिति पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions

  1. एक छोटा दंड चुंबक जिसका चुंबकीय आघूर्ण 0.48 J/T है, 0.15 T के एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखा है। यदि यह क्षेत्र के साथ 30° का कोण बनाता है, तो इस पर लगने वाले बल-आघूर्ण का परिमाण ज्ञात कीजिए।
  2. किसी स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक 0.3 × 10⁻⁴ टेस्ला है। उस स्थान पर नति कोण 60° है। उस स्थान पर पृथ्वी के कुल चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिए।
  3. 0.48 J/T चुंबकीय आघूर्ण वाला एक छोटा छड़ चुंबक 0.15 टेस्ला के एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखा गया है। यदि छड़ चुंबक चुंबकीय क्षेत्र के साथ 30° का कोण बनाता है, तो उस पर लगने वाले बल आघूर्ण (τ) की गणना कीजिए। (सूत्र: τ = M B sinθ)
वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक )

I. स्थायी चुंबक बनाने के लिए उपयुक्त पदार्थ है –

a) नरम लोहा b) इस्पात c) तांबा d) एल्युमिनियम

II. BBB और HHH के बीच संबंध है –

a) B=μ0HB  b) B=μ0(H+M) c) B=Hμ0 d) B=μ0M

III. चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण का SI मात्रक है –

 a) टेस्ला b) एम्पियर-मीटर² c) वेबर d) न्यूटन-मीटर

IV. चुंबकीय क्षेत्र तीव्रता का SI मात्रक है –

 a) टेस्ला b) वेबर c) एम्पियर/मीटर d) न्यूटन

V. पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है –

 a) पृथ्वी के घूर्णन से b) पृथ्वी के द्रव कोर में विद्युत धाराओं से  c) सूर्य से  d) चंद्रमा से


अध्याय 6 वैद्युत–चुंबकीय प्रेरण TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

  1. चुंबकीय फ्लक्स क्या है?
  2. फैराडे के विद्युतचुंबकीय प्रेरण के दो नियम लिखिए।
  3. गतिक विद्युत वाहक बल (Motional EMF) क्या है ?
  4. लेंज के नियम को क्या है? समझाइये यह ऊर्जा संरक्षण के नियम का पालन करता है।


लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1. स्व-प्रेरकत्व (Self-Inductance) व अन्यान्य प्रेरण (Mutual Induction) में अंतर लिखिए।
  2. प्रत्यावर्ती धारा जनित्र (AC Generator) का सिद्धांत, नामांकित चित्र और कार्यविधि का वर्णन कीजिए।
  3. भँवर धाराएँ क्या होती हैं? इनका एक उपयोग लिखिए।
  4. चुंबकीय फ्लक्स धनात्मक, ऋणात्मक या शून्य कब होता है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. गतिक विद्युत वाहक बल (Motional EMF) से आप क्या समझते हैं? वृत्तीय गति के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।
  2. जब एक l लंबाई की चालक छड़ एकसमान चुंबकीय क्षेत्र B के लंबवत v वेग से गति करती है, तो उसके सिरों के बीच प्रेरित विभवांतर (e = Blv) का व्यंजक प्राप्त कीजिए।
  3. एक लंबी वायु-कोर परिनालिका के स्वप्रेरण गुणांक के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।
  4. DC जनरेटर का सिद्धांत, चित्र, संरचना और कार्यविधि का सचित्र वर्णन कीजिए। 
  5. प्रेरित विद्युत वाहक बल के तात्कालिक मान का सूत्र प्राप्त कीजिए।
  6. दो लंबी समाक्षीय परिनालिकाओं के बीच अन्यान्य प्रेरकत्व M का व्यंजक प्राप्त कीजिए और इसे प्रभावित करने वाले कारक बताइए।

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions)

  1. एक कुंडली का स्व-प्रेरकत्व 5mH है। यदि 0.1 s में धारा 2A से बदलकर 12 A  हो जाती है, तो कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल कितना होगा?
  2. एक कुण्डली से बद्ध चुंबकीय फ्लक्स ϕ=5t2+3t+16 वेबर है। t=4 सेकंड पर कुण्डली में प्रेरित विद्युत वाहक बल ज्ञात कीजिए। (संकेत: e=−dϕ/dt)
  3. प्राथमिक कुण्डली में धारा 0.1 सेकंड में 5 एम्पियर से शून्य हो जाती है। इसी समय द्वितीयक कुण्डली में 200 वोल्ट का EMF प्रेरित होता है। अन्योन्य प्रेरण गुणांक (M) ज्ञात कीजिए।
वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक )
  1.  प्रेरित धारा की दिशा ज्ञात की जाती है –
  2. a) फ्लेमिंग का बायाँ हाथ नियम b) फ्लेमिंग का दायाँ हाथ नियम 
  3. c) दाएँ हाथ का अंगूठा नियम d) कूलॉम का नियम
  4.  यदि फ्लक्स परिवर्तन की दर बढ़ाई जाए तो प्रेरित emf –
  5. a) घटेगा  b) स्थिर रहेगा  c) बढ़ेगा  d) शून्य हो जाएगा
  6.  प्रेरित विद्युत वाहक बल (emf) का SI मात्रक है –
  7. a) वोल्ट b) कूलॉम c) ओम d) वाट
  8.  भँवर धाराएं (Eddy Currents) क्या हैं?
  9.  विद्युतचुंबकीय प्रेरण को परिभाषित कीजिए।
  10. स्वप्रेरण गुणांक का SI मात्रक (हेनरी) और विमा लिखिए।


अध्याय 7 प्रत्यावर्ती धारा  TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

  1. वाटहीन धारा (Wattless Current) क्या है? यह किन परिस्थितियों में संभव है? 
    
  2. चोक कुंडली (Choke Coil) का कार्य सिद्धांत क्या है? 
  3. प्रतिघात और प्रतिबाधा में अन्तर लिखिए?
  4. फेजर आरेख (Phasor Diagram) क्या है? 
  5. उच्चायी व अपचायी ट्रांसफार्मर में अंतर लिखिए ?
  6. अनुनादी परिपथ क्या है ? श्रेणी क्रम अनुनादी परिपथ के उपयोग लिखिए 

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1. AC परिपथ में औसत शक्ति व्यय के लिए व्यंजक Pav = Vrms Irmscos  व्युत्पन्न कीजिए।
  2. चोक कुण्डली क्या है ? इसका क्या कार्य है?
  3. शुद्ध संधारित्र (C) युक्त परिपथ में धारा और वोल्टेज के बीच कलांतर (Phase difference) को फेजर आरेख द्वारा समझाइए।
  4. ट्रांसफॉर्मर का सिद्धांत, संरचना और कार्यविधि का वर्णन कीजिए।
  5. ट्रांसफॉर्मर में होने वाली विभिन्न ऊर्जा हानियों (ताम्र हानि, लौह हानि आदि) को संक्षेप में समझाइए। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. प्रेरित विद्युत वाहक बल (EMF) के लिए व्यंजक  = NBAsin प्राप्त कीजिए।
  2. LCR श्रेणी परिपथ में कुल प्रतिबाधा , कालांतर, धरा का शिखार मान की स्थिति को समझाइए।
  3. श्रेणी LCR परिपथ में अनुनाद की स्थिति को समझाइए और अनुनादी आवृत्ति (f) का सूत्र प्राप्त कीजिए।
  4. प्रत्यावर्ती धरा का वर्ग माध्य मूल मान क्या है? इसका व्यंजक ज्ञात कीजिये ?

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions)

  1. 220 V, 50 Hz के AC स्रोत से 100 Ω का एक प्रतिरोधक और 20 µF का एक संधारित्र श्रेणीक्रम (series) में जुड़े हैं। परिपथ में प्रवाहित धारा का मान ज्ञात कीजिए।
  2. एक LCR परिपथ में प्रेरकत्व L=2.0 H, संधारिता C=32 μFऔर प्रतिरोध R=10 Ω है। परिपथ की
    (i) अनुनादी आवृत्ति (f​)
    (ii) Q-गुणक की गणना कीजिए।
  3. एक ट्रांसफार्मर की प्राथमिक कुण्डली में 500 फेरे और द्वितीयक कुण्डली में 5000 फेरे हैं। यदि प्राथमिक वोल्टेज 200 V है, तो द्वितीयक वोल्टेज ज्ञात कीजिए।
वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक )
  1. प्रत्यावर्ती धारा का औसत मान होता है –
  2.  a) शून्य b) अधिकतम c) RMS के बराबर d) स्थिर
  3. शुद्ध प्रेरक (inductor) पर AC का फेज होता है –
  4.  a) धारा आगे b) धारा पीछे c) धारा वोल्टेज के साथ d) कोई संबंध नहीं
  5. अनुनाद की स्थिति में RLC परिपथ का प्रतिबाधा (Impedance) होती है –
  6.  a) अधिकतम b) न्यूनतम c) अनंत d) शून्य
  7. शुद्ध प्रेरक में औसत शक्ति होती है –
  8.  a) अधिकतम b) न्यूनतम c) शून्य d) अनंत
  9. घरेलू विद्युत आपूर्ति की आवृत्ति (भारत में) है –
  10. a) 25 Hz b) 50 Hz c) 60 Hz d) 100 Hz
  11. एक शुद्ध प्रेरकत्व (Inductor) या शुद्ध धारिता (Capacitor) वाले परिपथ के लिए शक्ति गुणांक का मान क्या होता है? (उत्तर: शून्य)।

अध्याय 8 वैद्युत–चुंबकीय तरंगें  TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

  1. निम्नलिखित तरंगों का एक-एक मुख्य उपयोग लिखिए:
    1.अवरक्त किरणें (Infrared rays)
    2.सूक्ष्म तरंगें (Microwaves)
    3.पराबैंगनी किरणें (UV rays)
    4.X-किरणें
  2. इन तरंगों के किन्हीं चार मुख्य गुणों को लिखिए (जैसे- वेग, ऊर्जा घनत्व, संवेग आदि)।
  3. विद्युत-चुंबकीय तरंगों के कोई चार मुख्य गुण लिखिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1. विस्थापन धारा क्या है? इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी? 
  2. पृथ्वी के ताप को नियत बनाए रखने में अवरक्त किरणों (Infrared rays) की क्या भूमिका है?
  3. मैक्सवेल के चार समीकरणों को केवल गणितीय रूप में लिखिए।
  4. विद्युत-चुंबकीय स्पेक्ट्रम क्या है? तरंगदैर्ध्य के बढ़ते क्रम में विभिन्न तरंगों के नाम लिखिए।
  5. ग्रीन हाउस प्रभाव की व्याख्या कीजिए। पृथ्वी के ताप को नियत बनाए रखने में अवरक्त किरणों (Infrared rays) की क्या भूमिका है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. X-किरणों, सूक्ष्म तरंगों (Microwaves) और रेडियो तरंगों के उत्पादन की विधि और उनके कम से कम दो-दो उपयोग लिखिए।
  2. विद्युत-चुंबकीय तरंगों के संचरण का किरण आरेख खींचिए। इसमें विद्युत क्षेत्र, चुंबकीय क्षेत्र और संचरण की दिशा के बीच संबंध स्पष्ट कीजिए।
  3. वैद्युत-चुंबकीय स्पेक्ट्रम के सभी प्रमुख भागों को उनके आवृत्ति या तरंगदैर्ध्य के बढ़ते/घटते क्रम में लिखिए। प्रत्येक भाग के स्रोत और उपयोग का वर्णन कीजिए।

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions

  1. एक विद्युतचुंबकीय (EM) तरंग की आवृत्ति 30 MHz है। निर्वात में इस तरंग की तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए।     सूत्र: λ = c / f
  2. यदि किसी विद्युतचुंबकीय तरंग में विद्युत क्षेत्र का शिखर मान E₀ = 120 V/m हो, तो चुंबकीय क्षेत्र का शिखर मान (B₀) ज्ञात कीजिए।
  3. किसी माध्यम में प्रकाश का वेग 2 × 10⁸ m/s है। यदि उस माध्यम की आपेक्षिक चुंबकशीलता (μᵣ) = 1 हो, तो माध्यम का परावैद्युतांक (εᵣ) ज्ञात कीजिए।
  4. एक समतल विद्युत-चुंबकीय तरंग में विद्युत क्षेत्र का शिखर मान E₀ = 120 N/C है। इस तरंग की आवृत्ति 50 MHz है।(i) चुंबकीय क्षेत्र के शिखर मान B₀ का मान ज्ञात कीजिए। (ii) तरंग की कोणीय आवृत्ति (ω) तथा तरंग संख्या (k) ज्ञात कीजिए।
वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक )
  1. निर्वात में विद्युत-चुंबकीय तरंगों का वेग (c) किस पर निर्भर करता है?
  2. (अ) केवल म्यू शून्य (μ0) पर (ब) केवल एप्सिलॉन शून्य (ε0) पर (स) μ0 और ε0 दोनों पर (द) तरंगदैर्ध्य पर
  3. यदि E और B विद्युत-चुंबकीय तरंग के क्रमशः विद्युत और चुंबकीय क्षेत्र हैं, तो तरंग के संचरण की दिशा किसके समांतर होती है?
  4. (अ) E के  (ब) B के  (स) E डॉट B के  (द) E क्रॉस B के
  5. निम्न में से किस तरंग की आवृत्ति सबसे कम होती है?
  6. (अ) गामा किरणें  (ब) दृश्य प्रकाश  (स) रेडियो तरंगें  (द) पराबैंगनी किरणें
  7. विस्थापन धारा (Displacement Current) का सही सूत्र है:
  8. (अ) Id = ε0 × (विद्युत फ्लक्स के परिवर्तन की दर) (ब) Id = μ0 × (चुंबकीय फ्लक्स के परिवर्तन की दर) (स) Id = V / R  (द) इनमें से कोई नहीं
  9. ओजोन परत मुख्य रूप से किन किरणों को अवशोषित करती है?
  10. (अ) अवरक्त किरणें (ब) पराबैंगनी किरणें  (स) सूक्ष्म तरंगें (द) रेडियो तरंगें
  11. हर्ट्ज़ के प्रयोग में विद्युत-चुंबकीय तरंगों की उत्पत्ति का कारण था:
  12. (अ) स्थिर आवेश  (ब) समान वेग से चलता आवेश (स) त्वरित आवेश (द) विस्थापन धारा का अभाव
  13. विद्युत-चुंबकीय तरंगों में औसत ऊर्जा घनत्व बराबर होता है:
  14. (अ) केवल विद्युत ऊर्जा घनत्व के (ब) केवल चुंबकीय ऊर्जा घनत्व के (स) विद्युत और चुंबकीय ऊर्जा घनत्व के योग के (द) शून्य
  15. रिमोट कंट्रोल में किन तरंगों का उपयोग किया जाता है?
  16. (अ) एक्स-किरणें (ब) अवरक्त तरंगें (स) पराबैंगनी किरणें (द) गामा किरणें
  17. निर्वात में E और B का अनुपात (E/B) किसके बराबर होता है?
  18. (अ) c  (ब) 1/c  (स) c²  (द) √c
  19. ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए मुख्य रूप से कौन-सी किरणें उत्तरदायी हैं?
  20. (अ) सूक्ष्म तरंगें  (ब) रेडियो तरंगें  (स) अवरक्त किरणें  (द) पराबैंगनी किरणें
  • विस्थापन धारा का सूत्र लिखिए।
  • वैद्युत-चुंबकीय तरंगों की प्रकृति कैसी होती है?
  • किस वैद्युत-चुंबकीय विकिरण की तरंगदैर्ध्य सबसे कम होती है? (उत्तर: गामा किरणें)।
  • ओजोन परत सूर्य से आने वाली किन हानिकारक विकिरणों को रोकती है
  • निर्वात में प्रकाश का वेग c, चुंबकीय पारगम्यता μ0 तथा विद्युत अभिदैव ε0 के बीच संबंध लिखिए (संबंध: c = 1 / √( μ0 × ε0 ))
  • निर्वात में विद्युत-चुंबकीय तरंगों की चाल का सूत्र लिखिए।

अध्याय 9 किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र  TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

  1. क्रांतिक कोण क्या है?
  2. पूर्ण आंतरिक परावर्तन के लिए दो आवश्यक शर्तें क्या हैं?
  3. कोणीय वर्ण-विक्षेपण (Angular Dispersion) व वर्ण-विक्षेपण क्षमता को परिभाषित कीजिए।
  4. प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन क्या है? दो अनुप्रयोग लिखिए। 
  5. क्रांतिक कोण और अपवर्तनांक (n) के बीच संबंध लिखिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1. लेन्स सूत्र के लिए व्युत्पन्न कीजिए।
  2. गोलीय दर्पण के लिए दर्पण सूत्र का व्युत्पादन कीजिए: 1/f = 1/v + 1/u
  3. दो पतले लेंसों को एक-दूसरे के संपर्क में रखा गया है। संयुक्त लेंस की फोकस दूरी के लिए निम्न सूत्र प्राप्त कीजिए:1/F = 1/f₁ + 1/f₂
  4. मरीचिका (Mirage) या ऑप्टिकल फाइबर (Optical Fiber) की कार्यविधि समझाइए।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का नामांकित किरण आरेख बनाइए जब अंतिम प्रतिबिंब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी (D) पर प्राप्त हो तथा उसकी कुल आवर्धन क्षमता के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
  2. पतले लेन्स के लिए लेन्स मेकर सूत्र का निगमन कीजिए: 1/f = (μ − 1) (1/R₁ − 1/R₂)
  3. प्रिज्म के लिए अपवर्तनांक (μ) का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए: μ = sin[(A + δₘ)/2] / sin(A/2)
  4. किसी गोलीय उत्तल अथवा अवतल पृष्ठ पर अपवर्तन के लिए निम्न सूत्र स्थापित कीजिए:          n₂ / v − n₁ / u = (n₂ − n₁) / R
  5. खगोलीय दूरदर्शक की (i) संरचना (Construction) तथा (ii) कार्यविधि (Working) का वर्णन कीजिए।इसकी आवर्धन क्षमता के लिए सूत्र व्युत्पन्न कीजिए, जब अंतिम प्रतिबिंब:(a) अनंत पर बने।
    (b) स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी (D) पर बने।

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions

  1. एक उत्तल लेंस की वायु में फोकस दूरी 20 सेमी है। यदि इस लेंस को जल (अपवर्तनांक = 1.33) में डुबो दिया जाए, तो लेंस की नई फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
  2. 60 डिग्री कोण वाले एक प्रिज्म का न्यूनतम विचलन कोण 30 डिग्री है। प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए।
  3. एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 30 cm है। इसके सामने 20 cm दूरी पर रखे वस्तु के प्रतिबिंब की स्थिति ज्ञात कीजिए। 
  4. दो लेंसों की क्षमताएँ क्रमशः +10 डायॉप्टर और –5 डायॉप्टर हैं। यदि दोनों लेंस एक-दूसरे के संपर्क में रखे जाएँ, तो संयुक्त लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक )

I. परावर्तन का नियम किस सिद्धांत पर आधारित है?

a) ऊर्जा संरक्षण b) संवेग संरक्षण c) प्रकाश का सीधी रेखा में गमन d) द्रव्यमान संरक्षण

II. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब होता है –

a) वास्तविक b) उल्टा c) आभासी d) बड़ा

III. अपवर्तनांक का मात्रक होता है –

a) मीटर प्रति सेकंड b) कोई मात्रक नहीं c) कूलॉम d) न्यूटन

IV. आवर्धन (Magnification) का सही सूत्र है –

a) v/u b) u/v c) f/u d) u/f

  • V. स्नेल का नियम (Snell’s Law) लिखिए।
  • लेंस की शक्ति का मात्रक (डायोप्टर) और सूत्र लिखिए।
  • एक सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता का सूत्र लिखिए जब प्रतिबिंब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बने।
  • श्वेत प्रकाश का कौन सा रंग कांच के प्रिज्म से गुजरने पर सबसे अधिक विचलित होता है? (उत्तर: बैंगनी)।


अध्याय 10 तरंग‑प्रकाशिकीTOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

  1. संपोषी (Constructive) और विनाशी (Destructive) व्यतिकरण के लिए पथांतर (Path difference) की शर्तें लिखिए।
  2. पोलेराइड के दो मुख्य उपयोग लिखिए।
  3. प्रकाश के विवर्तन और ध्वनि के विवर्तन में से कौन सा दैनिक जीवन में आसानी से देखा जा सकता है और क्यों?
  4. प्राथमिक और द्वितीयक तरंगिकाओं के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
  5. ध्रुवण की घटनाध्रुवण की घटना क्या सिद्ध करती है?उत्तर: ध्रुवण की घटना यह सिद्ध करती है कि प्रकाश तरंगें अनुप्रस्थ (Transverse) प्रकृति की होती हैं।
  6. तरंगाग्र को परिभाषित कीजिए। एक बिंदु स्रोत के लिए तरंगाग्र की आकृति कैसी होती है? (उत्तर: गोलीय)।
  7. कला संबद्ध स्रोत (Coherent Sources) किसे कहते हैं?
  8. प्रकाश के व्यतिकरण के लिए आवश्यक एक मुख्य शर्त लिखिए।
  9. फ्रेनल दूरी का सूत्र लिखिए।
  10. ध्रुवण (Polarization) प्रकाश की किस प्रकृति की पुष्टि करता है?
  11. मेलस का नियम (Malus' Law) क्या है?
  12. साबुन का बुलबुला रंगीन क्यों दिखाई देता है?
  13. विवर्तन (Diffraction) के लिए अवरोध का आकार कैसा होना चाहिए?
  14. बूस्टर का नियम (Brewster's Law) लिखिए।
  15. क्या दो स्वतंत्र बल्ब कला संबद्ध स्रोत हो सकते हैं?

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

  1. हाइगेन्स के सिद्धांत की सहायता से किसी समतल पृष्ठ पर अपवर्तन की व्याख्या कीजिए और स्नेल का नियम सिद्ध कीजिए।
  2. हाइगेन्स के तरंग सिद्धांत का उपयोग करते हुए प्रकाश के परावर्तन के नियमों की व्याख्या कीजिए।
  3. हाइगेन्स का द्वितीयक तरंगिकाओं का सिद्धांत के मुख्य बिंदु लिखिए।
  4. प्रकाश के व्यतिकरण (Interference) और विवर्तन (Diffraction) के बीच किन्हीं तीन मुख्य अंतरों को स्पष्ट कीजिए।
  5. चित्र की सहायता से निम्नलिखित तरंगाग्रों को दर्शाइए—
    
    (i) गोलीय तरंगाग्र (Spherical Wavefront)
    
    (ii) बेलनाकार तरंगाग्र (Cylindrical Wavefront)
    
    (iii) समतल तरंगाग्र (Plane Wavefront)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

  1. एकल स्लिट द्वारा प्रकाश के विवर्तन का प्रायोगिक विवरण दीजिए।
  2. यंग के द्वि-स्लिट द्वारा प्रकाश के व्यतिकरण का प्रायोगिक विवरण दीजिए।
  3. तीव्रता वितरण का ग्राफ बनाइए और मुख्य उच्चिष्ठ (Central Maxima) की चौड़ाई के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
  4. यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में फ्रिंज चौड़ाई (β) के लिए निम्न सूत्र स्थापित कीजिए:β = Dλ / d     जहाँ D = स्क्रीन की दूरी
    
    λ = प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्ध्य
    
    d = दोनों स्लिटों के बीच की दूरी

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions

यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में यदि स्लिटों के बीच की दूरी आधी कर दी जाए, तो फ्रिंज चौड़ाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
500 nm तरंगदैर्ध्य का प्रकाश एक स्लिट पर लंबवत आपतित होता है। यदि प्रथम विवर्तन निम्निष्ठ (First Minima) 30° के कोण पर प्राप्त होता है, तो स्लिट की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
यदि किसी पारदर्शी माध्यम के लिए क्रांतिक कोण θc = 45° है, तो उस माध्यम के लिए ध्रुवण कोण (Brewster’s Angle) ज्ञात कीजिए।
स्लिटों के बीच दूरी: d = 0.2 mm पर्दे की दूरी: D = 1.2 m प्रकाश की तरंगदैर्ध्य: λ = 6000 Å  फ्रिंज चौड़ाई ज्ञात कीजिए।         β = (D × λ) / d
वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक )

1. प्रकाश के 'तरंग सिद्धांत' का प्रतिपादन किसने किया था?

(A) न्यूटन (B) हाइगेन्स (C) मैक्सवेल (D) यंग

उत्तर: (B) हाइगेन्स

2. प्रकाश की अनुप्रस्थ (Transverse) प्रकृति की पुष्टि कौन सी घटना करती है?

(A) व्यतिकरण (B) विवर्तन (C) ध्रुवण (Polarization) (D) अपवर्तन

उत्तर: (C) ध्रुवण

3. एक बिंदु प्रकाश स्रोत से निकलने वाला तरंगाग्र (Wavefront) कैसा होता है?

(A) बेलनाकार (B) गोलीय (C) समतल (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B) गोलीय

4. यंग के द्विक-स्लिट प्रयोग में, यदि स्लिटों के बीच की दूरी आधी कर दी जाए, तो फ्रिंज चौड़ाई (β\betaβ) पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

(A) आधी हो जाएगी (B) अपरिवर्तित रहेगी (C) दोगुनी हो जाएगी (D) चार गुनी हो जाएगी

उत्तर: (C) दोगुनी हो जाएगी , कारण: β ∝ 1/d

5. विवर्तन की घटना को देखने के लिए अवरोध (Obstacle) का आकार होना चाहिए:

(A) प्रकाश की तरंगदैर्ध्य की कोटि का (B) बहुत बड़ा (C) 1 मीटर के बराबर (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर: (A) प्रकाश की तरंगदैर्ध्य के बराबर (~10⁻⁷ मीटर)

6. साबुन का बुलबुला सूर्य के प्रकाश में रंगीन दिखाई देता है, इसका कारण है:

(A) प्रकाश का विक्षेपण (B) प्रकाश का व्यतिकरण (C) प्रकाश का विवर्तन (D) प्रकाश का प्रकीर्णन

उत्तर: (B) प्रकाश का व्यतिकरण (पतली फिल्म द्वारा)

7. यदि दो तरंगें I₁ और I₂ तीव्रता वाली व्यतिकरण करें, तो अधिकतम तीव्रता (Constructive Interference) होगी:

  • (A) I₁ + I₂  (B) I₁ - I₂  (C) (√I₁ + √I₂)²  (D) (√I₁ - √I₂)²

उत्तर: (C) (√I₁ + √I₂)²

8. दो कला-सम्बद्ध (Coherent) स्रोतों के बीच कलांतर (Phase Difference) होना चाहिए:

(A) समय के साथ बदलना चाहिए (B) शून्य या समय के साथ स्थिर (C) 90∘ पर स्थिर (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B) शून्य या समय के साथ स्थिर

9.विवर्तन की घटना के लिए अवरोध का आकार किस कोटि का होना चाहिए?




 

ch11

ch12


ch13

  TOP⬆️ 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )

संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions

वैकल्पिक प्रश्न ( प्रत्येक 1 अंक )

ch14

1.      ऊर्जा बैंड के आधार पर चालक और अचालक में अंतर स्पष्ट कीजिए। (2)

2.      इंट्रिन्सिक (निज) और एक्सट्रिन्सिक (बाह्य) अर्धचालक में दो मुख्य अंतर लिखिए।(2)

3.      दिष्टकारी (Rectifier) किसे कहते हैं? (2)

4.      p-n संधि डायोड की अग्र अभिनति (Forward Bias) की कार्यविधि चित्र सहित समझाइए। (3)

5.      p-n संधि डायोड की पश्च अभिनति (backward Bias) की कार्यविधि चित्र सहित समझाइए। (3)

6.      अर्धचालकों में संयोजकता बैंड (Valence Band) और चालन बैंड (Conduction Band) की अवधारणा स्पष्ट कीजिये इसके आधार पर n-प्रकार और p-प्रकार के अर्धचालकों के लिए ऊर्जा बैंड आरेख खींचिए। (4)

7.      परिपथ आरेख की सहायता से पूर्ण तरंग दिष्टकारी (Full Wave Rectifier) की कार्यविधि समझाइए। निवेशी और निर्गत तरंगरूप (Waveforms) भी बनाइए। (4)

सही विकल्प चुनिये

             i.          परम शून्य ताप (0 K) पर शुद्ध अर्धचालक व्यवहार करता है:

(अ) सुचालक की भाँति (ब) अतिचालक की भाँति (ब) आदर्श अचालक (विद्युतरोधी) की भाँति (द) इनमें से कोई नहीं

            ii.          परमाणु को p-प्रकार का अर्धचालक बनाने के लिए सिलिकॉन में मिलाई जाने वाली अशुद्धि की संयोजकता होती है:

(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 6

          iii.          डायोड का प्रमुख कार्य है –

a) प्रवर्धन b) दिष्टकारी c) दोलन d) नियंत्रण

          iv.          PN जंक्शन डायोड में अवरोध परत बनती है –

a) होलों से b) इलेक्ट्रॉनों से c) आवेशहीन क्षेत्र से d) प्रोटॉनों से

            v.          शुद्ध अर्धचालक का उदाहरण है –

a) सिलिकॉन b) जर्मेनियम c) ताँबा d) a और b दोनों

📘 उपलब्ध कक्षाएँ

हम निम्नलिखित कक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न प्रदान करते हैं:

  • Class 9 Important Questions

  • Class 10 Important Questions

  • Class 11 Important Questions

  • Class 12 Important Questions

📚 उपलब्ध विषय (Subjects)

  • 📐 Physics Important Questions in Hindi

  • ⚗️ Chemistry Important Questions in Hindi

  • 🧮 Mathematics Important Questions

  • 🌿 Biology Important Questions

  • 📖 Hindi & English Literature Important Questions