- अध्याय 1 वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र VIEW
- अध्याय 2 स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता VIEW
- अध्याय3 विधुत धारा VIEW
- अध्याय 4 गतिमान आवेश और चुंबकत्व VIEW
- अध्याय 5 चुंबकत्व एवं द्रव्य VIEW
- अध्याय 6 वैद्युत–चुंबकीय प्रेरण VIEW
- अध्याय 7 प्रत्यावर्ती धारा VIEW
- अध्याय 8 वैद्युत–चुंबकीय तरंगें VIEW
- अध्याय 9 किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र VIEW
- अध्याय 10 तरंग‑प्रकाशिकी VIEW
- अध्याय 11 विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति VIEW
- अध्याय 12 परमाणु VIEW
- अध्याय 13 नाभिक VIEW
- अध्याय 14 अर्धचालक – पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ VIEW
अध्याय 1 – "विद्युत आवेश एवं क्षेत्र" (Electric Charges and Fields)
महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions) दिए गए हैं — बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं (NEET, JEE) दोनों के लिए उपयोगी 👇
अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)
विद्युत आवेश क्या है? इसके दो प्रकार बताइए। (2)
विद्युत क्षेत्र रेखाएँ क्या हैं? दो गुण लिखिए। (2)
विद्युत फ्लक्स की परिभाषा दीजिए। (2)
विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण क्या है? इसका सूत्र लिखिए। (2)
कूलॉम का नियम (Coulomb’s Law) लिखिए और इसका SI मात्रक बताइए। (2)
अधिशेष आवेश चालक की बाहरी सतह पर ही क्यों होता है? (2)
विद्युत द्विध्रुव (Electric Dipole) क्या है? (2)
विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण (Dipole Moment) क्या होता है? (2)
आवेश का क्वांटमीकरण क्या है ? किसी वस्तु पर 0.8×𝟏𝟎-19 C आवेश हो सकता है? कारण स्पष्ट कीजिए।
विद्युत क्षेत्र (Electric Field) को परिभाषित कीजिए।एक समान विद्युत क्षेत्र में रखे गए आवेश पर लगने वाले बल का सूत्र लिखिए।द्विध्रुव के विद्युत क्षेत्र की दिशा बताइए।
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)
बिंदु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र का व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।
बिंदु आवेश द्वारा उत्पन्न विद्युत क्षेत्र का वेक्टर रूप सिद्ध कीजिए।
एकसमान विद्युत क्षेत्र में रखे विद्युत द्विध्रुव पर लगने वाले बल-आघूर्ण का सूत्र प्राप्त कीजिए। (3)
विद्युत क्षेत्र रेखाओं की 5 विशेषताएँ बताइए और उनका चित्र बनाइए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )
कूलॉम के नियम का व्युत्पन कीजिए और इसके प्रमेय की व्याख्या कीजिए।
बिंदु आवेश द्वारा उत्पन्न विद्युत क्षेत्र का वेक्टर रूप सिद्ध कीजिए।
द्विध्रुव के कारण किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र का व्यंजक निकालिए (2*4 )
(i) अक्षीय रेखा पर
(ii) विषुवतीय रेखा परगॉस प्रमेय (Gauss’s Theorem) को समझाइए और उसका अनुप्रयोग बताइए।
गॉस प्रमेय से असीम लंबाई के आवेशित तार का विद्युत क्षेत्र सिद्ध कीजिए।
खोखले गोलाकार चालक गोले के अंदर विद्युत क्षेत्र शून्य क्यों होता है?
गाउस का नियम क्या है? इससे कूलॉम का व्युत्क्रम वर्ग का नियम ज्ञात कीजिए।
संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions)
दो समान आवेश +2×10⁻7 C को 0.5 m की दूरी पर रखने पर उनके बीच बल ज्ञात कीजिए।
यदि किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र 200 N/C है, तो 2 μC के आवेश पर लगने वाला बल ज्ञात कीजिए।
10⁻⁸ C और –10⁻⁸ C के द्विध्रुव को 1 cm दूरी पर रखा गया है। द्विध्रुव आघूर्ण ज्ञात कीजिए।
गॉस प्रमेय का उपयोग करते हुए 5 μC के बिंदु आवेश के चारों ओर 10 cm त्रिज्या के गोले से होकर जाने वाले फ्लक्स की गणना कीजिए।
दो बिंदु आवेश qA=3C तथा qB=−3C निर्वात में एक-दूसरे से 20 cm की दूरी पर स्थित हैं। दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा AB के मध्य बिंदु O पर विद्युत क्षेत्र कितना है?
अध्याय 2 – "विद्युत विभव और धारिता" (Electrostatic Potential and Capacitance)
महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions) — बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं (NEET, JEE) दोनों के लिए बहुत उपयोगी 👇
अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( Very Short Answer Type Questions) (2 अंक प्रत्येक)
समविभव पृष्ठ (Equipotential Surface) किसे कहते हैं? इसकी कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
विद्युत विभव (Electric Potential) का SI मात्रक और विमीय सूत्र लिखिए। (2)
धारिता से आप क्या समझते हैं? SI मात्रक और विमीय सूत्र लिखिए। (2)
ध्रुवीय और अध्रुवीय परावैद्युत को उदाहरण सहित समझाइए।
परावैद्युत (Dielectric) पदार्थ क्या होते हैं? एक उदाहरण दीजिए।
यदि एक संधारित्र की प्लेटों के बीच की दूरी कम कर दी जाए, तो उसकी धारिता पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
विद्युत विभव (Electric Potential) क्या है?
विद्युत विभवांतर (Potential Difference) की परिभाषा लिखिए।
समविभव सतहें और विद्युत क्षेत्र रेखाएँ एक-दूसरे से किस कोण पर होती हैं?
एक बिंदु आवेश q के कारण दूरी r पर विभव का सूत्र लिखिए।
विद्युत द्विध्रुव के कारण किसी बिंदु पर विभव का सूत्र क्या है?
धारिता (Capacitance) क्या है? इसका मात्रक बताइए।
धारिता किन कारकों पर निर्भर करती है?
संधारित्र (Capacitor) क्या है?
डाइइलेक्ट्रिक पदार्थ (Dielectric) क्या होता है? इसका प्रभाव समझाइए।
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions) (3 अंक प्रत्येक)
संधारित्रों के श्रेणीक्रम (Series) और समांतर क्रम (Parallel) संयोजन के लिए तुल्य धारिता का सूत्र सिद्ध कीजिए।
किसी आवेशित संधारित्र में संचित ऊर्जा के लिए सूत्र स्थापित कीजिए।
समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता कैसे बढ़ाई जा सकती है? किन्हीं दो तरीकों का वर्णन करें।
विद्युत क्षेत्र एवं विद्युत विभव में संबंध स्थापित कीजिए।
समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच K परावैद्युतांक की पट्टी रखने पर उसकी धारिता पर पड़ने वाले प्रभाव की व्याख्या कीजिए।
यदि प्लेटों के बीच डाइइलेक्ट्रिक पदार्थ रखा जाए तो धारिता में क्या परिवर्तन होता है, समझाइए।
धारिता का ऊर्जा भंडारण सूत्र सिद्ध कीजिए।
समविभव सतहों की विशेषताएँ बताइए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) (4 अंक )
विद्युत द्विध्रुव के कारण उसकी अक्षीय स्थिति (Axial position) पर स्थित किसी बिंदु पर विद्युत विभव व्युत्पन्न कीजिए। (अथवा) द्विध्रुव के कारण अक्षीय और विषुवतीय बिंदु पर विभव सिद्ध कीजिए।
किसी बिंदु आवेश Q से r दूरी पर स्थित बिंदु पर विद्युत विभव का व्यंजक प्राप्त कीजिए। (अथवा) बिंदु आवेश द्वारा उत्पन्न विद्युत विभव का व्युत्पादन कीजिए।
समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता का व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए। प्रभावित करने वाले कारक लिखिए। (अथवा) संधारित्र की परिभाषा कीजिए और समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
यदि संधारित्र की प्लेटों के बीच t मोटाई की परावैद्युत पट्टी रख दी जाए, तो नई धारिता का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।
दो बिंदु आवेशों के निकाय की स्थिरवैद्युत स्थितिज ऊर्जा के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
गॉस प्रमेय का प्रयोग करके आवेशित गोलाकार खोल (Spherical Shell) के अंदर और बाहर विभव ज्ञात कीजिए।
संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions)
900 pF किसे समझिए? यदि 100 V बैटरी से आवेशित किया जाता है। संधारित्र में संचित ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
2 μC का आवेश किसी बिंदु पर 1 m की दूरी पर रखा है। वहाँ विद्युत विभव ज्ञात कीजिए।V=1/4πε0r*q
दो 4 μF और 6 μF के संधारित्रों को श्रेणी में जोड़ा गया है। समधारिता ज्ञात कीजिए।
10 μF का संधारित्र 200 V से जुड़ा है। संधारित्र में संग्रहित ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
यदि 3 μF और 6 μF संधारित्र समांतर में जोड़े जाएँ, तो कुल धारिता ज्ञात कीजिए।
10 cm की दूरी पर रखी दो प्लेटों में 500 V का विभवांतर है। विद्युत क्षेत्र ज्ञात कीजिए।
एक 12pF का संधारित्र 50 V की बैटरी से जुड़ा है। संधारित्र में कितनी स्थिरवैद्युत ऊर्जा संचित होगी?
एक समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों का क्षेत्रफल 6×10^-3 m^2 है तथा उनके बीच की दूरी 3 mm है। (a) संधारित्र की धारिता ज्ञात कीजिए। (b) यदि प्लेटों के बीच 3 mm मोटी अभ्रक (Mica) की शीट (K=6) रख दी जाए, तो नई धारिता क्या होगी?
5×10−8 C तथा −3×10−8 C के दो आवेश 16 cm की दूरी पर स्थित हैं। इन्हें मिलाने वाली रेखा के किस बिंदु पर विद्युत विभव शून्य होगा? (3)
एक समबाहु त्रिभुज जिसकी भुजा 10 cm है, इसके तीनों कोनों पर q, 2q और -4q आवेश रखे हैं (जहाँ q = 1C) निकाय की कुल वैद्युत स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए
अध्याय 3 – “धारा विद्युत” (Current Electricity)
महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions) — बोर्ड परीक्षा, JEE, NEET सभी के लिए उपयोगी 👇
अल्प उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)
- विद्युत धारा (Electric Current) की परिभाषा कीजिए।
- विद्युत धारा का SI मात्रक क्या है?
- धारा की दिशा कैसे निर्धारित की जाती है?
- विद्युत विभवांतर और धारा के बीच क्या संबंध है?
- ओम का नियम (Ohm’s Law) लिखिए।
- विद्युत प्रतिरोध (Resistance) और चालकता (Conductivity) में क्या अंतर है?
- प्रतिरोध किस पर निर्भर करता है?
- विशिष्ट प्रतिरोध (Resistivity) क्या है?
- तापमान बढ़ाने पर धातु का प्रतिरोध क्यों बढ़ता है?
- विद्युत शक्ति (Electric Power) का सूत्र लिखिए।
- विद्युत ऊर्जा (Electric Energy) का सूत्र लिखिए।
- श्रेणी (Series) और समांतर (Parallel) संयोजन में प्रतिरोध के लिए सूत्र लिखिए।
- कोशिकाओं (Cells) के संयोजन के प्रकार कौन-कौन से हैं?
- अंतः प्रतिरोध (Internal Resistance) क्या है?
- किर्चॉफ के नियम (Kirchhoff’s Laws) बताइए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)
- ओम का नियम (Ohm’s Law) सिद्ध कीजिए और इसका ग्राफ बनाइए।
- प्रतिरोध और चालकता के बीच संबंध स्थापित कीजिए।
- श्रेणी और समांतर संयोजन में प्रतिरोध का व्यंजक सिद्ध कीजिए।
- विद्युत ऊर्जा और शक्ति के बीच संबंध लिखिए तथा सूत्र सिद्ध कीजिए।
- किर्चॉफ के नियमों (Kirchhoff’s Laws) को समझाइए और किसी एक पर अनुप्रयोग कीजिए।
- Wheatstone Bridge का सिद्धांत और व्युत्पत्ति कीजिए।
- Meter Bridge का सिद्धांत समझाइए और प्रयोग द्वारा किसी तार का प्रतिरोध ज्ञात करने की विधि बताइए।
- पोटेंशियोमीटर क्या है? इसका सिद्धांत और उपयोग बताइए।
- चालक का ताप गुणांक (Temperature Coefficient of Resistance) क्या होता है?
संख्यात्मक प्रश्न (Numerical Questions)
-
एक चालक में 2A की धारा प्रवाहित हो रही है। 5 सेकंड में चालक से प्रवाहित कुल आवेश ज्ञात कीजिए।
Q=ItQ = ItQ=It -
2V विभवांतर और 4Ω प्रतिरोध वाले परिपथ में धारा ज्ञात कीजिए।
I=VRI = \dfrac{V}{R}I=RV - यदि 10Ω और 20Ω के प्रतिरोधों को श्रेणी में जोड़ा जाए, तो कुल प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
- दो 10Ω और 30Ω प्रतिरोधों को समांतर में जोड़ा गया है। कुल प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
-
220V पर चलने वाले 100W बल्ब में प्रवाहित धारा ज्ञात कीजिए।
I=PVI = \dfrac{P}{V}I=VP -
एक चालक का प्रतिरोध 20°C पर 5Ω है और ताप गुणांक 0.004/°C0.004/°C0.004/°C है।
50°C पर प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
Rt=R0(1+αΔT)R_t = R_0(1 + \alpha \Delta T)Rt=R0(1+αΔT) - यदि 3 कोशिकाएँ, प्रत्येक की विद्युत वाहक बल (E.M.F.) 2V और अंतः प्रतिरोध 0.5Ω है, श्रेणी में जोड़ी जाएँ और बाहरी प्रतिरोध 3Ω हो, तो कुल धारा ज्ञात कीजिए।